Showing posts with label ठाकुर श्रीनाथ सिंह. Show all posts
Showing posts with label ठाकुर श्रीनाथ सिंह. Show all posts

Tuesday, 31 July 2012

एक सवाल



-ठाकुर श्रीनाथ सिंह
आओ, पूछें एक सवाल
मेरे सिर में कितने बाल ?

कितने आसमान में तारे ?
बतलाओ या कह दो हारे

चिड़ियाँ क्या करती हैं बात ?

नदिया क्यों बहती दिन रात ?

क्यों कुत्ता बिल्ली पर धाए ?
बिल्ली क्यों चूहे को खाए ?


फूल कहाँ से पाते रंग ?
रहते क्यों न जीव सब संग ?


बादल क्यों बरसाते पानी ?
लड़के क्यों करते शैतानी ?


नानी की क्यों सिकुड़ी खाल ?
अजी, न ऐसा करो सवाल


यह सब ईश्वर की है माया
इसको कौन जान है पाया !