Tuesday 31 July 2012

घूम हाथी, झूम हाथी


-विद्याभूषण 'विभु`

घूम हाथीझूम हाथी
घूम हाथीझूम हाथी
घूम हाथीझूम हाथी
हाथी झूम झूम झूम
हाथी घूम घूम घूम

राजा झूमें रानी झूमें
झूमें राजकुमार
घोड़े झूमें फौजें झूमें
झूमें सब दरबार
झूम झूम घूम हाथी
घूम झूम झूम हाथी
हाथी झूम झूम झूम
हाथी घूम घूम घूम

राज महल में बाँदी झूमे,
पनघट पर पनिहारी
पीलवान का अंकुश झूमें
सोने की अम्बारी
झूम झूम घूम हाथी
घूम झूम झूम हाथी
हाथी झूम झूम झूम
हाथी घूम घूम घूम



-विद्याभूषण 'विभु`

(1892 - 1965)

No comments:

Post a Comment